सवाल: 80% के साथ मैथ्स से कॉमर्स करने के बाद सीए के साथ बीएमएस की तैयारी करना सही रहेगा?
आकाश
जवाब: बीएमएस एक रेग्युलर कोर्स है, सीए करने के साथ-साथ बीएमएस नहीं कर सकते हैं।
सवाल: 95% स्कोर करने के बाद सोशलॉजी के लिए डीयू का कौन सा कॉलेज बेस्ट रहेगा?
प्रवेश
जवाब: सोशलॉजी के लिए हिन्दू कॉलेज बेस्ट है।
सवाल: 88% स्कोर करने के बाद डीयू से हिन्दी ऑनर्स के लिए क्या अंग्रेज़ी के मार्क्स बेस्ट 4 में गिने जाएंगे?
शिवानी
जवाब: अंग्रेजी के मार्क्स बेस्ट 4 में गिने जाएंगे। आप अपनी इच्छा अनुसार अंग्रेज़ी के मार्क्स बेस्ट 4 में शामिल कर सकते हैं।
सवाल: क्या लड़कियों के लिए डीयू में एडमिशन में कोइ स्पेशल कोटा है?
जवाब: 1% कट ऑफ फायदा है और एनसीवेब में 27 कॉलेज में अप्लाई कर सकती हैं।
सवाल: 2016 में सेकंड ईयर ड्रॉप किया था, तो क्या में अब ग्रेजुएशन पूरी करने के लिए मुझे दोबारा ऐडमिशन लेना होगा?
प्रियंका
जवाब: सेकंड ईयर में एक्स स्टूडेंट बनकर ग्रैजुएशन कर सकते हैं। दोबारा ऐडमिशन लेने की जरूरत नहीं है।
सवाल: ग्रैजुएशन पॉल साइंस में 75%मार्क्स के साथ डीयू में ऐडमिशन ले सकता हूं?
अखिल
जवाब: डीयू कटऑफ आने तक कहना मुश्किल होगा।
सवाल: 79% स्कोर किया है। मैं आरक्योलॉजी में ऐडमिशन लेना चाहती हूं। आगे क्या स्कोप है?
प्रीती
जवाब: डीयू में आरक्योलॉजी का कोर्स नहीं है।
सवाल: डीयू में कौन से प्रोफेशनल कोर्स होते हैं? क्या हर कोर्स में एंट्रेंस होता है?
जवाब: कई प्रोफेशनल कोर्स होते हैं, जिनमें एंट्रेंस जरूरी है।
सवाल: 45-60 % स्कोर करने के बाद करियर के लिए कौन से विकल्प हैं? कहां और किन कोर्सेज़ में एडमिशन हो सकता है?
प्रकाश
जवाब: रेग्युलर कोर्स में ऐडमिशन के चांस कम हैं। एसओएल से ग्रैजुएशन कर सकते हैं।
सवाल: ह्यूमैनिटीज में 60% स्कोर करने के बाद क्या टेक्निकल कोर्स में ऐडमिशन मिल सकता है?
दिव्या
जवाब: ऐडमिशन मिलना मुश्किल होगा।
सवाल: कॉमर्स स्ट्रीम से 55 % हैं। आगे क्या ऑप्शन क्या हैं?
अक्षित
जवाब: एसओएल या किसी ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन कर सकते हैं।
सवाल: डीयू में साइंस सब्जेक्ट्स में ऐडमिशन के लिए एंट्रेंस होगा?
जवाब: नहीं, कट ऑफ बेसिस पर ऐडमिशन होता है। प्रोसेस शुरू होने के बाद कट ऑफ जरूर देखें।
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।